

अनूपपुर, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्व.माताजी के लिए अपशब्दों को प्रयोग करने तथा मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सर्वाधिक शराब पीने वाली बताने पर देशभर की मातृशक्ति में आक्रोश हैं। सोमवार को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला भाजपा ने नगर में रैली निकालकर राहुल गांधी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में सोमवार को आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमे बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारी राहुल गांधी शर्म करो, शर्मा करो.. जीतू पटवारी शर्म करो,. नारी शक्ति के सम्मान में, भाजपा मैदान में… आदि नारे लगाते हुए चल रही थीं। आक्रोश रैली अनूपपुर नगर में भ्रमण करते हुए सामतपुर तालाब के पास मातृशक्ति ने राहुल गांधी के पुतले की जूते-चप्पलों से पिटाई करते हुए महिलाओं के अपमान पर माफी मांगने की मांग की। तत्पश्चात राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा राहुल गांधी सहित समूची कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते-देते अब उनकी स्वर्गीय माताजी को गालियां देने लगे हैं। कांग्रेसियों ने निर्लजता की सारी हदें पार कर ली हैं। मातृशक्ति का यह अपमान देश की जनता सहन नहीं करेगी। कांग्रेसियों को उनके कर्मों की सजा अवश्य देगी।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे ने कहा कि राहुल गांधी सहित समूची कांग्रेस को मातृशक्ति के अपमान पर उनसे माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता के लिए जो शब्द का उपयोग किया है उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम होगी। आज हम महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महिला के सम्मान में मैदान में है।
आक्रोश रैली में भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, जितेंद्र सोनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ज्योति सोनी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुष्पा पटेल, भाजपा जिला मंत्री ज्योति शर्मा, दुर्गा पटेल, गुड़िया रौतेल, मंडल अध्यक्ष संगीता माली, जयंती मिश्रा,विमला सिंह,सविता सिंह, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री तृप्ती सिंह, रोमलता सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, अजय द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, सिद्धार्थ शिव सिंह, हनुमान गर्ग, जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी तथा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला
