CRIME

नाबालिग से दुष्कर्म का एक और आरोपित मुरादाबाद में गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित अरुण पुलिस गिरफ्त में ।

मुरादाबाद, 17 नवंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर के थाना कटघर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के एक और आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। इस मामले में एक आरोपित पहले गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह के अनुसार 22 मई को थाना कटघर क्षेत्र के लंका बाग गोविंद नगर निवासी आरोपित अरुण और उसके साथी ने थाना कटघर क्षेत्र निवासी एक किशोरी को पीछा कर रोक लिया। इसके बाद किशोरी को बहला फुसलाकर एक कमरे में लेकर गया। छेड़खानी के बाद आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इस मामले में किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर कटघर विनोद कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान सोमवार को थाने में उप निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह ने अन्य आरोपित अरुण निवासी लंका बाग गोविंद नगर को गिरफ्तार कर लिया।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल