Madhya Pradesh

राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी, अंजली शाह अब होंगी सिवनी जिला पंचायत सीईओ

MP: Transfer orders issued for eight State Administrative Service officers; Anjali Shah will now be the CEO of Seoni District Panchayat.

भोपाल, 28 सितम्बर(Udaipur Kiran News) । मध्यप्रदेश शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले के आदेश रविवार की देर रात्रि जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

जारी सूची के अनुसार शैलेन्द्र सिंह सोलंकी (आर.आर. 2007) को अपर संचालक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर से स्थानांतरित कर ’’मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीधी’’ बनाया गया है। डॉ. इच्छित गढपाले (आर.आर. 2008) को उप सचिव, गृह विभाग से हटाकर ’’मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत राजगढ़’’ पदस्थ किया गया है। विजय राज (आर.आर. 2011) अब ’’मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शिवपुरी होंगे। शैलेन्द्र सिंह (आर.आर. 2011) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सतना बनाया गया है। अनुपमा चौहान (आर.आर. 2006) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शाजापुर पदस्थ किया गया है।

इनके साथ ही नमः शिवाय अरजरिया (आर.आर. 2012) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत छतरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। शाश्वत सिंह मीना (आर.आर. 2012) अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मंडला होंगे वहीं, अंजली शाह (आर.आर. 2012) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी’’ पदस्थ किया गया है। आदेश सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन से उप सचिव अर्चना सोलंकी द्वारा जारी किया गया है।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Most Popular

To Top