
दुमका, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के सरैयाहाट थाना अन्तर्गत माथाकेशो गांव में मोबाईल नहीं मिलने से नाराज 12 वर्षीय बालक सुभाष हाजरा ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।
यह घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की है। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। पांच बहन और दो भाईयों में वह सबसे छोटा था। चार बहनों की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई अपने पिता के साथ चेन्नई दैनिक मजदूरी करने गया है। घर में केवल एक बहन और वह अपनी मां के साथ रह रहा था। वह सुबह में स्कूल गया था। एक घंटे के बाद ही वह स्कूल से वापस लौट आया। घर पर बहन थी। सुभाष ने अपनी बहन से मोबाइल मांगा, लेकिन बहन ने मोबाइल देने से इंकार कर दी और मोबाइल लेकर कहीं चली गई। घर पर बालक की मां भी नहीं थी। घर पर वह अकेला था। उसने बहन के दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली।
घर में जब मां लौटी तो उसके होश उड़ गए। वह जाेर -जाेर से राेने लगी। राेने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच, दुमका भेज दिया।
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
