Bihar

एच.बी.एल के कर्मचारियों में रोष, 6 नवम्बर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

एच.बी.एल के कर्मचारियों में रोष, 6 नवम्बर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

बेतिया, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran) एच.बी.एल लौरिया इकाई के कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर प्रबंधन के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्वक काम किया।

कर्मचारियों ने बताया कि उनकी समस्याओं को लेकर 6 अक्टूबर 2025 को कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बताया गया कि 23 अक्टूबर को कर्मचारियों और प्रबंधन प्रतिनिधियों के बीच वार्ता भी हुई थी, जिसमें प्रबंधन ने मांगों पर विचार के लिए समय मांगा था। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 6 नवम्बर तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने को विवश होंगे।

कर्मचारियों ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन यदि हालात बिगड़ते हैं तो इसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रबंधन जल्द ही उनकी चारों मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरेश ठाकुर, विश्वजीत द्विवेदी, अमित कुमार, चंदन मिश्रा, शैलेश मिश्रा, संदीप राम, बिरझन कुमार, अशोक यादव, राजेश कुमार और नीरज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / अमानुल हक

Most Popular

To Top