
धर्मशाला, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत राज्य सरकारों और केन्द्र शाषित राज्यों को पर्यटन ढांचा विकसित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करता है। केंद्रीय मंत्री ने यह जानकारी राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी को सदन में दी।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में पर्यटन ढांचा सुदृढ़ करने के लिए वर्ष 2024-25 के दौरान स्वदेश दर्शन दो योजना के अन्तर्गत मां चिन्तपूर्णी देवी मन्दिर के विकास कार्यों के विकास के लिए 56.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान स्वदेश दर्शन दो योजना के अन्तर्गत चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट के अन्तर्गत लाहौल स्पीति जिला के उपमण्डल काज़ा में पर्यटन ढांचा विकसित करने के लिए 24.82 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं जबकि रकछम छितकुल में पर्यटन ढांचा विकसित करने के लिए 4.96 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।
उन्होंने सदन में बताया कि केन्द्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में पर्यटन ढांचा सुदृढ़ करने के लिए वर्ष 2016-17 के दौरान स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत कियारीघाट, शिमला, हाटकोटी, मनाली, कांगड़ा, धर्मशाला, बीड़, पालमपुर, चम्बा हिमालयन सर्किट विकसित करने के लिए 68.34 करोड़ रूपये रूपये स्वीकृत किये हैं।
(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया
