RAJASTHAN

आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी

आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी

जयपुर, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बनी पार्क थाना इलाके में बुधवार सुबह एक आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मुख्य वाल्व बंद कर हालात पर काबू पाया। समय रहते गैस रिसाव पर काबू पाने से हादसा टल गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

एएसआई तेजराम ने बताया कि शास्त्री नगर के पानी पेच इलाके में शुभ आइस फैक्ट्री में यह हादसा हुआ था। जहां अमोनिया गैस के स्टोरेज सिस्टम का एक पाइप लीक हो गया। इससे गैस रिसाव हो गया। इसके बाद हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर स्टेशन पर सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया। मौके पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची हैं। दमकलकर्मियों ने गैस सप्लाई से जुड़ा मुख्य वॉल्व बंद कर हालात पर काबू पाया। फिलहाल इस घटना में जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

गैस लीक की खबर मिलते ही फैक्ट्री में मौजूद सभी मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया। फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से खाली करा लिया गया है। गैस की बदबू आस-पास के घरों तक फैल गई। बनीपार्क जैसे घने आबादी वाले और पॉश इलाके में गैस रिसाव की खबर सुनते ही आस-पास रहने वाले लोग भी घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top