

सुलतानपुर, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । राज्यसभा सांसद व प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्या ने बिहार सीएम फेस पर कहा कि पार्टी सौ प्रतिशत जीतेगी। वहां पर भारतीय जनता पार्टी एनडीए की सरकार है, मुख्यमंत्री वहां पर ऑलरेडी नीतीश कुमार हैं। उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव हो रहा है, तो अन्य विषय कोई है ही नहीं।
उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में ‘सशक्त नारी-सशक्त भारत’ के संकल्प कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को जिला कार्यालय पर किया गया। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद जो महिलाओं की भूमिका कांग्रेस सरकार को करनी चाहिए थी कि उन्होंने सिर्फ परिवार और रिश्तेदार तक सीमित कर दिया था। नरेंद्र मोदी ने उन गरीब परिवार की महिलाओं, बहन-बेटियों को भी भारत देश के हर काम में आगे आने का अधिकार दिया है और उसी की कड़ी में हम जो हैं नारी शक्ति को आगे ले जा रहे हैं।
आज देश की राष्ट्रपति एक गरीब परिवार की बेटी हैं, किसी नामदार कि नहीं हैं एक गरीब परिवार की बेटी, आदिवासी समाज से निकल करके राष्ट्रपति के पद पर हैं। एक गरीब परिवार के जन्मे आज देश के प्रधानमंत्री हैं। यह भारत में बदलाव दिख रहा है, यह बदलाव भारत में 70 सालों कांग्रेस नहीं कर सकी थी। वहां तो एक परिवार की चमचागिरी करना का पड़ता है।
खेसारी लाल के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा यह लोकतंत्र है, लोकतंत्र में किसी को चुनाव लड़ने का प्रश्न नहीं है। भारत में लोकतंत्र है और सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है नीतियों के साथ में चुनाव लड़ने का। जनता के विकास के लिए, जनता के रोजगार के लिए, देश के लिए। और यह भारतीय जनता पार्टी एनडीए की सरकार करती है।
उन्होने कहा कि भारत के विकसित राष्ट्र का संकल्प जब मातृ शक्ति आगे आएगी तो 100% पूरा होगा। उसी दिशा में आज यह कार्यक्रम है। नरेंद्र मोदी की योजनाएं आपने देखा होगा, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का हो या कोई उद्यम शुरू करने का यह सब योजनाएं प्रधानमंत्री ने प्रारंभ की।
(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त