West Bengal

महालया से जलपाईगुड़ी में सभी साइनबोर्ड होंगे बांग्ला भाषा में

जलपाईगुड़ी, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) ।देवीपक्ष की शुरुआत के साथ ही जलपाईगुड़ी नगर पालिका ने मातृभाषा बांग्ला को मर्यादा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महालया के दिन से नगर पालिका क्षेत्र में सभी साइनबोर्ड, ऑफिस, दुकान और शॉपिंग मॉल के बोर्ड बांग्ला भाषा में लिखना अनिवार्य कर दिया गया है।

नगर पालिका का स्पष्ट निर्देश है कि हर प्रतिष्ठान के नाम को साइनबोर्ड के सबसे ऊपर और बड़े अक्षरों में बांग्ला भाषा में लिखा जाना चाहिए। यदि कोई प्रतिष्ठान इस नियम का पालन नहीं करता है तो उनका ट्रेड लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

हाल ही में तृणमूल कांग्रेस ने बांग्ला भाषा की रक्षा और सम्मान के लिए आवाज बुलंद की है। उसी नीति के तहत नगर पालिका ने भी यह कदम उठाया है।

नगर पालिका के वाइस चेयरमैन सैकत चट्टोपाध्याय ने कहा, “अंग्रेज़ी या अन्य भाषाओं में साइनबोर्ड लिखने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन प्राथमिकता हमेशा बांग्ला भाषा को दी जानी चाहिए।”

महालया के दिन नगर पालिका पांच दुकानों के साइनबोर्ड बांग्ला में लिखकर इस कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। लक्ष्य है कि अंग्रेज़ी नववर्ष के दिन तक पूरे शहर के सभी साइनबोर्ड बांग्ला में हो जाएं।

इस निर्णय का स्वागत स्थानीय व्यापारी संगठनों ने भी किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top