Uttar Pradesh

बाढ़ के समय मानव हानि व पशु हानि काे राेकने के लिए करें सभी तैयारियां : जिलाधिकारी

बाढ़ को लेकर संबंधितों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी

फतेहपुर, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी तथा बाढ़ के पूर्व की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने बाढ़ के पूर्व की गई तैयारियों व कुशल प्रबंधन के लिए चरणबद्ध रूप से बाढ़ के पूर्व, बाढ़ के दौरान तथा बाढ़ के पश्चात शासन द्वारा तय किए गए बिन्दुओं पर किए जाने वाले कार्यों व गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियां व प्रबंधन तत्काल करा लिया जाय, ताकि बाढ़ के समय मानव हानि व पशु हानि किसी भी दशा में न होने पाए , का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से संबंधित विभागवार तैयार की गई कार्ययोजना को तहसीलवार समेकित रूप से कर लिया जाय, ताकि बाढ़ के समय कोई समस्या न आने पाए।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय यदि फसलें बाढ़ से प्रभावित होती है, का तत्काल सर्वे कराकर नियमानुसार कार्यवाही कर सम्बंधित को सहायता राशि उपलब्ध कराए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, आपदा विशेषज्ञ कृष्ण कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Most Popular

To Top