Jharkhand

गुरुजी शिबू सोरेन को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आवास की तस्वीर

रांची, 04 अगस्त (Udaipur Kiran) । शिबू सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास पर पार्टी के विधायकों के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे। सभी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक नागेंद्र महतो, राज सिन्हा, विधायक नीरा यादव, मनोज यादव, सत्येंद्र तिवारी, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, अमित यादव, रोशनलाल चौधरी, उज्जवल दास, मंजू कुमारी, गीता कोड़ा, शरद महतो, रागिनी सिंह, प्रकाश राम, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, अमित मंडल, पूर्व संसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक समारी लाल, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव शमिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top