Haryana

पानीपत: भारत को विश्व गुरू बनाने के लिये सभी बच्चों को अभी से लेना चाहिये संकल्प: महिपाल ढांडा

पानीपत के आर्य बाल भारती बब्लिक स्कूल में स्काउट्स को पुरस्कृत करते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा साथ में प्रधान आर्य रणदीप कादियान।

पानीपत, 7 अगस्त (Udaipur Kiran) । पानीपत के आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में गुरुवार को हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रदेश में प्रथम रहे आठ बच्चों के सम्मान में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य बाल भारती स्कूल के प्रधान आर्य रणदीप कादियान ने की। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा में प्रथम रहे हिन्दूस्तान स्काउट एंड गाइड के आठ बच्चों को सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया और शुभकामनाएं दी।

ढंडा ने बच्चों का मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा दुनिया को देने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में भारत को 2047 तक विश्व गुरू बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जब हम देश की आजादी की 100वीं वर्षगांठ बना रहे होंगे तो 2047 में भारत दूनिया की सबसे बड़ी शक्ति होगा।

मंत्री ने कहा कि देश को विश्व गुरू बनाने में आज के इन्हीं बच्चों का सबसे बड़ा योगदान रहेगा। इसलिये सभी बच्चों को अभी से अपने देश को विश्व गुरू बनाने का संकल्प लेना चाहिये। इसके लिये बच्चों को पूरी मेहनत व लग्न से पढ़ाई करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहना है। इस अवसर पर उपप्राचार्य जगदीश चहल, प्राचार्य डा. अशोक आर्य व हिन्दूस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव विनोद वत्स, स्कूल के मैनेजर जसबीर गवालडा, कैशियर महताब मलिक, सदस्य दिपांशु जागलान एडवोकेट, पवन आर्य सहित गणमान्य व्यक्ति, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Most Popular

To Top