Uttar Pradesh

भाजपा सरकार में भेदभाव का झगड़ा कराया जा रहा : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्रकारों से बात करते हुए।

लखनऊ, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अखिलेश ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बड़ी संख्या में लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए और समाजवादी आंदोलन से जुड़ रहे हैं, सभी को बहुत बहुत धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने देवेंद्र कुशवाहा, नदीम अशरफ, रणवीर सिंह गौतम अहिरवार और गाजीपुर से श्यामलाल बिंद समेत कई लोगों के पार्टी के साथ आने पर स्वागत किया।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि इस सरकार में भेदभाव का झगड़ा कराया जा रहा है। जिसके साथ अन्याय हो रहा है सब एक पीड़ा के सूत्र से बंधे लोग हैं, शिक्षा में भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सरकार फुस्स फुलझड़ी है उससे क्या उम्मीद करोगे। जब बिजली बनाई ही नहीं तो बिजली देंगे कहां से।

मुख्यमंत्री बिहार में स्टार प्रचारक नहीं, स्टार विभाजक बनकर गए हैं। सांप्रदायिक लोगों को कभी बिहार के लोग स्वीकार नहीं कर सकते। सबसे ज्यादा इल्लीगल कंस्ट्रक्शन आज उत्तर प्रदेश में हो रहा है, सबमें भारतीय जनता पार्टी के लोग शामिल हैं।

अखिलेश ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि पीडीए सरकार बनाकर सामाजिक न्याय की स्थापना करे तभी पीडीए परिवार के दुःख दर्द दूर होंगे। हम समाजवादी लोग बुल और बुलडोजर के खिलाफ हैं। समाजवादी सरकार बनेगी तो 1 करोड़ दिये खरीद लेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top