Jharkhand

नगर निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आजसू : सहिस

आजसू के कार्यक्रम की तस्‍वीर

रांची, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को पार्टी के हरमू स्थित कार्यालय में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में आजसू पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आहवान किया। सहिस ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी नवनियुक्त पदाधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी से जुड़ने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आदिवासी युवा भी पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं।

जनता जानती है कि आजसू के संघर्ष से अलग राज्य मिला है, इसलिए इसे आजसू ही संवार सकती है। राज्य सरकार नगर निकाय का चुनाव लगातार टालने की साजिश बंद करे, क्योंकि इससे नगर निकाय क्षेत्रों की स्थिति बदतर हो गई है और केंद्र का अनुदान भी रुक गया है। इससे विकास और स्वच्छता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

नवनियुक्त पदाधिकारी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में रामचंद्र सहिस ने आजसू पार्टी रांची महानगर जनजाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रभारी निर्मल उरांव, पार्टी के नवनियुक्त रांची महानगर संयोजक सुरेंद्र लिंडा और महादेव टोप्पो को माला एवं पट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, संजय मेहता, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, हरीश कुमार, परवाज खान, ओम वर्मा, ऋतुराज शाहदेव, चेतन प्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top