Jharkhand

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को मिले भारत रत्न सम्मान : अजय

अजय राय की फोटो

रांची, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । अंतरिक्ष में 18 दिन के ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पृथ्वी पर लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शुभांशु शुक्ला ने भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है। यह मिशन केवल वैज्ञानिक उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को सर्वोच्च सम्मान देकर देश की नई पीढ़ी को विज्ञान और नवाचार की दिशा में प्रेरित किया जा सकता है। संघ ने शुभांशु को भारत का गौरव और युवाओं की प्रेरणा बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top