HimachalPradesh

कृषि विश्वविद्यालय द्वारा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान आयोजित

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी।

धर्मशाला, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया गया। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ सिविल अस्पताल, पालमपुर में एक कार्यक्रम के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र में 20 महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हुई। छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. ए.डी. बिंद्रा और सहायक छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. अंजलि सूद ने संबोधित किया और महिला स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। विश्वविद्यालय के सभी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और छात्र कल्याण संघ की महिला छात्रावास कर्मचारी भी उपस्थित थीं।

उधर अपने संदेश में कुलपति प्रो. नवीन कुमार ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण एक प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी और सशक्त परिवार अभियान जैसी पहल निवारक स्वास्थ्य सेवा, पोषण और समग्र कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्य व्याख्यान देते हुए सिविल अस्पताल पालमपुर के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. तिलक भांगड़ा ने महिलाओं के स्वास्थ्य और मजबूत सशक्त परिवारों के बीच महत्वपूर्ण संबंध पर ज़ोर दिया। साथ ही सिविल अस्पताल से डॉ. वैशाली कटोच, अन्य स्टाफ नर्स और सहायक स्टाफ ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Most Popular

To Top