Punjab

दिल्ली हार के बाद अब उपचुनाव में जीत से आआपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

विधानसभा में बढ़ी आआपा विधायकों की संख्या

चंडीगढ़, 23 जून (Udaipur Kiran) । लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की जीत होने के बाद पार्टी कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। दिल्ली चुनाव में मिली हार से आप कार्यकर्ताओं में मायूसी का दौर था। इस उपचुनाव के प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के पंजाब व दिल्ली के सभी नेताओं ने लुधियाना में डेरा डाले रखा। पंजाब में वर्ष 2027 में विधानसभा के सामान्य चुनाव होने हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में मिली जीत के कई मायने हैं। आप नेता अब इस जीत को भुनाएंगे। विधानसभा में भी अब आप विधायकों की संख्या बढ़ जाएगी। राज्य विधानसभा में अब आम आदमी पार्टी के 92, कांग्रेस के 18, भाजपा के दो, शिरोमणि अकाली दल के तीन, बहुजन समाज पार्टी के एक तथा एक निर्दलीय विधायक होगा। वर्ष 2022 से लेकर अब तक पंजाब में हुए उपचुनावों में आम आदमी पार्टी ही विजयी हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top