Madhya Pradesh

युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, बंदूक को जबड़े से सटाकर पैर से ट्रिगर दबाया

युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

भोपाल, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । राजधानी भाेपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात काे एक युवक ने खुद काे गाेली मारकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद इस खाैफनाक घटना काे अंजाम दिया। लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक को जबड़े से सटाकर पैर से ट्रिगर दबा दिया। गोली जबड़े के आर-पार हो गई। घटना के समय बच्चे घर में ही मौजूद थे। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जाचं शुरू कर की। शनिवार काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। शनिवार को एसीपी अंकिता खातरकर स्पॉट का निरीक्षण करने पहुंचीं।

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस के मुताबिक, चक्की चौराहा निवासी बालचंद सोंधिया पुत्र जगदीश सोंधिया (40) एक निजी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था। शुक्रवार देर रात काे वह शराब के नशे में ड्यूटी से लौटा था। नशे में घर आने की बात पर उसको पत्नी ने समझाइश दी। इस बात को लेकर उसने पत्नी से विवाद किया। विवाद के बाद पत्नी ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इससे नाराज हाेकर गार्ड अपने कमरे में गया और लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक को जबड़े से सटाकर पैर से ट्रिगर दबा दिया। गोली जबड़े के आर-पार हो गई। घटना के समय बच्चे घर में ही मौजूद थे। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया भिजवाया। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी बंदूक को भी जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि परिजन के शोकाकुल होने की वजह से उनके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। ऐसे में पुलिस अब परिजन के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top