Haryana

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष के सलाहकार प्राइड प्रशिक्षण कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा विधान सभा के पूर्व अतिरिक्त सचिव राम नारायण यादव नई दिल्ली स्थित लोक सभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें संसद और राज्य विधानमंडल सचिवालयों व राज्य सरकारों के अधिकारियों को विधायी प्रारूपण की ट्रेनिंग दी जाएगी। यादव 6 अक्तूबर को अपराह्न संसद पुस्तकालय भवन स्थित प्राइड के व्याख्यान कक्ष में ‘दल-बदल विरोधी कानून’ पर विषय रखेंगे। वे फिलहाल हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के सलाहकार हैं।

प्राइड समय-समय पर संसद सदस्यों और राज्य विधानमंडलों के सदस्यों, राज्य विधानमंडलों व राज्य सरकारों के अधिकारियों, विदेशी प्रतिभागियों, छात्रों आदि सहित लोकतंत्र के विभिन्न हितधारकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करता है। ये प्रशिक्षण उन्हें कौशल निखारने और संसदीय प्रणाली को गहराई से समझने के लिए सक्षम बनाते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top