RAJASTHAN

जीवन में आयुर्वेद को अपनाएं,निरोगी बनें : सिंह

जीवन में आयुर्वेद को अपनाएं,निरोगी बनें : सिंह

धौलपुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राजावेटी जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के तत्वावधान में सुंदरम रिसोर्ट में धन्वंतरि जयंती का आयोजन किया गया। आयोजन में भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना हुई तथा आयुर्वेद अपनाने पर जोर दिया गया।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एएन सोमनाथ ने कहा कि भगवान धन्वंतरी का समुद्र मंथन के द्वारा प्रादुर्भाव हुआ। भगवान धन्वंतरी अमृत कलश एवं आयुर्वेदिक वनौषधियों को लेकर समुद्र से प्रकट हुए। भगवान धन्वंतरी आयुर्वेद का जन्मदाता और देवताओं के चिकित्सक हैं। अध्यक्षता करते हुए धौलपुर नगर परिषद की सभापति खुशबू सिंह ने कहा कि जीवन में आयुर्वेद को अपनाकर निरोगी बनें। आज के दौर में हमें आयुर्वेद औषधियों एवं आहार विहार को जीवन में अपनाना चाहिए। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञादीप वर्मा ने भगवान धन्वंतरी को प्रणाम किया ,उपस्थित समस्त लोगों को धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएँ दीं और कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. आकाश कुमार अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सालय में पंचकर्म केंद्र के द्वारा गठिया बाय, जोड़ों के दर्द, माइग्रेन, बालों का झड़ना, तनाव, त्वचा के रोगों आदि का उपचार पंचकर्म विधि द्वारा किया जाता है। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में आंचल प्रसूता केंद्र प्रभारी डॉ. गुरप्रीत ने आंचल प्रसूता केंद्र के माध्यम से गभिऺणी एवं प्रसूता स्त्रियों को औषधि व पथ्य आहार उपलब्ध कराने, किशोरियों में रक्त अल्पता तथा बच्चों के स्वर्णप्राशन संस्कार के संबंध में जानकारी दी। संचालन बरिष्ठ कंपाउंडर श्रीराम गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉक्टर भरत सिंह झिरवार एवं शिक्षाविद अनुराग शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रदीप

Most Popular

To Top