Uttrakhand

विरोध करने के बाद कंडोलिया मैदान को ठीक करने में जुटा प्रशासन

कंडोलिया मैदान का सुधारीकरण करते प्रशासन

पौड़ी गढ़वाल, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) ।शहर के कंडोलिया मैदान की बदहाल स्थिति का विरोध करने के बाद प्रशासन नींद से जाग गया है। पिछले लंबे समय से शहर के इस एकमात्र खेलमैदान की स्थिति बदहाल बनी हुई थी। शहरवासियों ने जल्द ही मैदान की स्थिति नहीं सुधारे जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।

विरोध के बाद अब जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा मैदान की लेवलिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाय। उन्होंने कहा कि तात्कालिक रूप से लेवलिंग के साथ-साथ भविष्य में मैदान के फेंसिंग, ड्रेनेज सिस्टम तथा गेट के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि खेल गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि लेवलिंग कार्य के लिए पर्याप्त संसाधन एवं मशीनरी तैनात की गयी है तथा इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि कंडोलिया मैदान जनपद मुख्यालय का प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थल है। यहां विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सार्वजनिक आयोजन होते हैं। ऐसे में मैदान का व्यवस्थित स्वरूप में होना जनपदवासियों की दीर्घकालिक सुविधा के लिए आवश्यक है। प्रशासन का प्रयास है कि इस मैदान को सुरक्षित, आकर्षक एवं बहुउपयोगी स्वरूप में विकसित किया जा सके।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Most Popular

To Top