Uttar Pradesh

मिशन शक्ति प्रदेश सरकार का एक प्रमुख अभियान : एडीजी

गश्त करती एडीजी

फिरोजाबाद, 21 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने रविवार को महिला पुलिस बाइक रैली को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही पैदल गश्त कर महिलाओं को जागरूक किया।

इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-5.0 उत्तर प्रदेश सरकार का एक प्रमुख अभियान है, जिसका उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव, और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करना है। महिला पुलिस बाइक रैली का आयोजन इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए किया गया। यह रैली नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने के साथ-साथ समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई।

रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181,1076,1098 और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। साथ ही, महिलाओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति प्रेरित किया।

इसके अलावा एडीजी ने भारी पुलिस बल के साथ नालबंद पुलिस चौकी से गाँधी पार्क तक पैदल गस्त कर महिलाओं को जागरूक किया और मिशन शक्ति अभियान के महत्व के बारे में आम जनता को बताया। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार चौरसिया, सदर चंचल त्यागीआदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Most Popular

To Top