Haryana

सोनीपत: लोगों को जोड़ें, संगठन को मजबूत करें: देवेंद्र कादियान

सोनीपत: जननायक  जनता पार्टी गन्नौर अध्यक्ष सियानंद त्यागी लोगों को सदस्यता दिलाते हुए।

सोनीपत, 8 जुलाई (Udaipur Kiran) । जननायक जनता पार्टी ने आज गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता

अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क किया। मंगलवार को इस अभियान का नेतृत्व पार्टी प्रभारी

देवेंद्र कादियान ने किया, जिसमें बेगा, पीरागढ़ी, खेड़ी तगा, घसौली, शाहपुर तगा, भखरपुर

और गूमड़ शेखपुरा गांवों का दौरा किया गया। सभी स्थानों पर अभियान को ग्रामीणों का

ज़बरदस्त समर्थन मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कादियान ने कहा कि संगठन को

मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने

इसे पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बताया।

वरिष्ठ नेता अशोक सरोहा ने कहा कि पूरे हरियाणा में यह अभियान

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के नेतृत्व में चल रहा है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला

आज युवाओं की आवाज हैं और उनकी नीतियां किसानों के लिए लाभकारी होंगी। सरोहा ने यह

भी स्पष्ट किया कि उद्देश्य केवल संख्या नहीं, बल्कि सकारात्मक बदलाव लाने वाले समर्पित

कार्यकर्ताओं को जोड़ना है।

गन्नौर अध्यक्ष सियानंद त्यागी ने अभियान में युवाओं और बुजुर्गों

की भागीदारी को उल्लेखनीय बताया और इसे संगठन की नई ऊर्जा का प्रतीक कहा है। इस अवसर

पर अनिल सरोहा, लालमण त्यागी, महसिंह, सतबीर, सुरेन्द्र सरपंच, नरेंद्र, नरेश प्रजापत,

बालसिस्टर त्यागी, करण सिंह, सुभाष, संजीव और रामनिवास कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता

उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top