West Bengal

अभिनेता और राजनेता जॉय बनर्जी का निधन

अभिनेता जॉय बनर्जी

कोलकाता, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । टॉलीवुड अभिनेता एवं भाजपा नेता जॉय बनर्जी का निधन सोमवार सुबह दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में हो गया। मृत्यु के समय उनकी उम्र 62 वर्ष थी।

उनके निधन पर विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दुख व्यक्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वे निमोनिया से पीड़ित थे। उन्हें 15 अगस्त को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वह 17 अगस्त से वेंटिलेशन पर थे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सुबह 11:30 बजे के बाद अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है।

अभिनेता जॉय बनर्जी का जन्म 23 मई, 1963 को हुआ था। जॉय वर्तमान में अपनी दूसरी पत्नी अंकिता और मां के साथ रहते थे। बांग्ला अभिनय जगत में वे काफी प्रसिद्ध थे। जॉय और चुमकी चौधरी की ‘हीरक जयंती’ फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद जॉय ने एक के बाद एक हिट फ़िल्में दीं। ‘मिलन तिथि’, ‘जीवन मोरन’, ‘नागमति’ और ‘चोपड़’ जैसी फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा। बाद में उन्होंने भाजपा में शामिल होकर अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। 2014 में, जॉय ने बीरभूम लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल की स्टार उम्मीदवार शताब्दी रॉय के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्होंने एक बार उलुबेरिया लोकसभा क्षेत्र से भी भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली। 2021 में, उन्होंने राजनीति से स्थायी रूप से ‘संन्यास’ ले लिया।

(Udaipur Kiran) / गंगा

Most Popular

To Top