
जालौन, 10 जुलाई (Udaipur Kiran) । जालौन में मोहर्रम जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने वाले 11 डीजे संचालकों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली जालौन पुलिस ने इन डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
डीजे संचालकों ने सर्वोच्च न्यायालय और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित डेसिबल सीमा का उल्लंघन किया था। इससे सार्वजनिक शांति, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा बाधित हो रही थी। पुलिस ने पूर्व में ही ताजियादारों और डीजे संचालकों को थाने पर गोष्ठी कर न्यायालय और शासन द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत करा दिया था।
इन 11 डीजे संचालकों के नाम हैं-
1. न्यू मिलन डीजे – इन्तयाज पुत्र चिराग अली
2. अंशू डीजे – अंशू पुत्र अरुण शाक्यवार
3. कान्हा डीजे – सुनील कुमार पुत्र चंद्रभान
4. बादशाह डीजे – फिरोज मुस्ताक पुत्र अनवर
5. मेंहदी डीजे – मेंहदी हसन पुत्र जुम्मन अली
6. मनोज डीजे – मनोज कुमार पुत्र देव सिंह कुशवाहा
7. नीलम डीजे – सत्यनारायण पांचाल पुत्र ब्रजेंद्र पांचाल
8. सतेन्द्र डीजे – सतेन्द्र कुमार प्रजापति पुत्र रवींद्र कुमार
9. कामाक्षा डीजे – सुशील कुमार पुत्र श्रीराम प्रजापति
10. आकाश डीजे – आकाश कुशवाहा पुत्र श्याम कुशवाहा
11. अवधेश कुशवाहा डीजे – अवधेश कुशवाहा पुत्र बटई कुशवाहा
—————
(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा
