मुंबई, 14 सितंबर (Udaipur Kiran News) । गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के लिए रविवार को मुंबई पहुंच गए हैं। वे कल सोमवार को राजभवन में राज्यपाल की शपथ लेंगे।
अहमदाबाद से तेजस एक्सप्रेस वे अपनी पत्नी दर्शना देवी के साथ मुंबई पहुंचे। राज्यपाल का पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर मुंबई पहुंचने के बाद देवव्रत का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यपाल को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा औपचारिक सलामी दी गई। राजभवन पहुंचने पर उन्हें मुंबई पुलिस ने औपचारिक सलामी दी। कल सोमवार को सुबह 11 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / वी कुमार
