सोनीपत, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म
की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे
न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
खरखौदा थाना पुलिस ने रोहतक निवासी एक महिला की शिकायत पर
कार्रवाई करते हुए तुर्कपुर निवासी विकास उर्फ विक्की को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
किया है। महिला ने 28 जुलाई 2025 को शिकायत दी थी कि श्याम और विक्की ने उसके साथ दुष्कर्म
किया। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
जांच टीम में नियुक्त महिला सहायक उप निरीक्षक रेखा ने नियमानुसार
कार्रवाई करते हुए महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष ब्यान दर्ज करवाए और महिला विशेषज्ञ
तथा विधिक सहायता के माध्यम से काउंसलिंग भी करवाई। आरोपी विकास को गिरफ्तार कर मंगलवार
को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
है। पुलिस द्वारा अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
