Maharashtra

मालाड में महिला के दुष्कर्म के बाद हत्या मामले का आरोपित उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार

मुंबई, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मलाड के मालवणी में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार आरोपित को मुंबई पुलिस की टीम ने उत्तरप्रदेश के मथुरा में से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मंगलवार को आरोपित को मुंबई लाई है और आगे की छानबीन कर रही है।

पुलिस उपायुक्त संदीप जाधव ने आज बताया कि पीडि़त महिला का शव मुंबई के मलाड के मालवणी स्थित मार्वे रोड स्थित सावंत कंपाउंड के पास पिछले सप्ताह में मिला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस अपराध को गंभीरता से लेते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी चंद्रपाल (34) को मथुरा से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा गहन पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top