
मुरादाबाद, 11 नवम्बर (Udaipur Kiran) । जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बीती शनिवार को मझोला के करूला पीर का बाजार निवासी रेहान के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था।
महिला ने बताया कि शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे अपनी छोटी बेटी को दवा दिलाने अस्पताल गई थी। घर में 11 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान रेहान उसके घर पहुंचा और अकेला पाकर बेटी से दुष्कर्म किया। उसने किसी को न बताने के लिए बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला घर लौटी तो बेटी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।————
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल