Punjab

तरनतारन से आआपा विधायक सोहल का निधन

आप विधायक साेहल

चंडीगढ़, 27 जून (Udaipur Kiran) । पंजाब के तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का शुक्रवार को निधन हो गया। सोहल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया।

कश्मीर सिंह सोहल ने वर्ष 2022 में हुए विधानसभा के दौरान अकाली दल के हरमीत सिंह संधू को 13 हजार से अधिक वोटों से हराया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोहल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी के संघर्षशील तथा जुझारू नेता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि परमात्मा दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह दुख सहने का बल प्रदान करे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा तथा अन्य कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी सोहल के निधन पर शोक जताया है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top