Delhi

आआपा के पार्षदो ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री भेजने के लिए राहत शिविर का किया आयोजन

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अंकुश नारंग।

नई दिल्ली, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेता और दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के नेतृत्व में बुधवार को पंजाब के बाढ़ पीड़ितो के लिए आआपा के पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री भेजने के लिए सिविक सेंटर में राहत शिविर का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश के लिए सबसे ज्यादा शहादत दी है, इस मुश्किल घड़ी में पंजाब की सेवा करने का हमारा फर्ज है।

अंकुश नारंग ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पंजाब आत्मनिर्भर राज्य है और वहां लोग आत्मनिर्भर हैं। ऐसे में सभी का फर्ज बनता है कि बाढ़ की इस त्रासदी में पंजाब की सेवा करें। उन्होंने बताया कि आआपा ने पंजाब के लोगों की जरूरतों के अनुसार मच्छरदानी, मच्छर भगाने की क्रीम, फॉगिंग मशीन, बच्चों और बड़ों के लिए चप्पलें और जूते पंजाब को समर्पित कर रहे हैं। दिल्ली से टेंपों में यह सारा सामान पंजाब जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिले और वे इस आपदा से उबर सकें।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पंजाब में बाढ़ की आपदा आई। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर हर संभव मदद किया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों का भी फर्ज है कि पंजाब की इस मुश्किल वक्त में बढ़चढ़ कर सेवा करें। पंजाब ने देश के लिए सबसे ज्यादा शहादत दी है। जब-जब देश को जरूरत पड़ी, पंजाब ने बढ़ चढ़ कर मदद की है। ऐसे में दुख की घड़ी मे हमेशा पंजाबी पूरी तरह से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी तरफ से हर संभव सेवा करेंगे।

अंकुश नारंग ने कहा कि आआपा के पार्षदो ने मुख्यमंत्री रेखा, गुप्ता महापौर राजा इकबाल सिंह और निगमायुक्त अश्वनी कुमार को पत्र लिखकर के पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री की मांग की। उन्होंने कहा कि हमने प्रस्ताव दिया था कि सभी निगम पार्षदों के एक माह का मीटिंग अलाउंस पंजाब सरकार द्वारा स्थापित बाढ़ राहत कोष में डाला जाए। साथ ही, एमसीडी के सभी कर्मचारियों की एक दिन की तनख्वाह भी इस कोष में दी जाए लेकिन इस पर कोई भी कार्यवाही नही की गई आआपा उम्मीद करती है कि सरकार जल्द ही पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कार्य करेगी।

इस दौरान रोहिणी से पार्षद ममता गुप्ता के पति दीपक गुप्ता, सदर बाजार से पार्षद व सिटी एसपी जोन की उपाध्यक्ष पूजा और सदर बाजार विधानसभा की अध्यक्ष पूजा मान सिंह मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Most Popular

To Top