
नई दिल्ली, 3 जुलाई (Udaipur Kiran) । दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के नेतृत्व में गुरुवार को सिविक सेंटर में आआपा पार्षदों की बैठक हुई। बैठक के बाद आआपा पार्षद ने दिल्ली में सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर राजा इकबाल सिंह के कार्यालय के बाहर कचरा रखकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने महापौर से इस्तीफा देने की मांग की।
इस दौरान अंकुश नारंग ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम सफाई व्यवस्था पर ध्यान नही दे रही है। इसलिए आआपा पार्षद महापौर राजा इकबाल सिंह के इस्तीफे की मांग करते है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार है। फिर पूरी दिल्ली कूड़े का मैदान बनी हुई है। हर जोन में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। दिल्ली की जनता बढ़ रही बीमारियों से परेशान है। लेकिन अभी तक इस पर समाधान नही निकाला जा रहा।
अंकुश नारंग ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम में सोमवार और बृहस्पतिवार को जनता दरबार का समय दोपहर दो बजे से चार बजे है। लेकिन फिर भी महापौर दफ्तर में नही थे। वह गुड़गांव के मानेसर में है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता कूड़े के पहाड़ से परेशान है। लोगो को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। लेकिन महापौर अपने कार्यक्रम मे व्यवस्थ है।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
