Jharkhand

आप का कार्यकर्ता सम्मेलन छह को, आएंगे पार्टी के झारखंड प्रभारी

आप पार्टी के प्रभारी शिवचरण
आप पार्टी के प्रभारी सुशील की तस्‍वीर

रांची, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी झारखंड का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को आयोजित किया जाएगा।

कार्यकर्ता सम्मेालन का आयोजन बोकारो और धनबाद में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में भाग लेने पार्टी के प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल और प्रदेश सह प्रभारी सुशील सिंह दो दिवसीय रांची आएंगे।

अपने दौरे में पार्टी के दोनों नेता तीनों शहरों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पार्टी के संगठन की समीक्षा भी करेंगे। यह जानकारी आप झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा और सह प्रभारी कुमार राकेश ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार छह सितंबर को दोनों पार्टी के पदाधिकारी बोकारो पहुंचेंगे। इसी दिन दोनों धनबाद भी जाएंगे। दोनों स्थानों पर उस दिन कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। इसके बाद रविवार को रांची के पुराना विधानसभा सभागार में रांची के कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम होगा।

उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के दौरे को देखते हुए शनिवार को आप बोकारो और धनबाद जिले में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही रांची जिला भी पदाधिकारियों के स्‍वागत को तैयार है। कार्यक्रम के दौरान कई नये सदस्यों को पार्टी में शामिल किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top