Jharkhand

आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को झारखंड की समस्याओं को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

आप के प्रशिक्षण शिविर की तस्वीर

रांची, 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आप पार्टी की ओर से रांची के पुराना विधानसभा स्थित विधायक क्लब हॉल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई।

प्रशिक्षण शिविर में कहा गया कि झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में यहां के युवा, महिलाएं, जल जंगल और जमीन झारखंड में आदिवासी और मूलवासियों में तनाव है। इस परिस्थिति में झारखंड के युवा पलायन जैसे अंधकारमय स्थिति और विस्थापन जैसी विडंबना से गुजर रहे हैं। इससे निजात दिलाने की मंशा झारखंड की बड़ी राजनितिक पार्टियों और क्षेत्रीय पार्टियों में दिखाई नहीं दे रही है।

मौके पर पार्टी के नेताओं ने कहा कि झारखंड की राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों की अक्षमता के चलते यहां के लोगों का भविष्य गहरी खाई में जाते हुए प्रतीत हो रहा है।

इस अवसर पर उपर्युक्त राज्य की समस्याओं को लेकर पार्टी ने मंथन किया।

प्रशिक्षण शिविर में आने वाली पीढ़ी को झारखंड की समस्याओं से अवगत कराने के लिए कई सुझाव और उपायों की जानकारी पार्टी के पदाधिकारियों को दी गई।

साथ ही झारखंड की सीधी साधी जनता तक झारखंड की मूल समस्याओं के समाधान को पहुंचाने का प्रण आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने लिया।

दो दिवसीय कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल, झारखंड के सह प्रभारी सुशील सिंह, पार्टी के प्रदेश कम्युनिकेशन प्रभारी प्रीतम मिश्रा, सह प्रभारी भास्कर सुमन सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top