
रांची, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी (आप) झारखंड प्रदेश जल्द ही अपना संगठन विस्तार कर प्रदेश सहित सभी जिलों में नई कमेटी का गठन करेगी। यह बातें आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी सुशील सिंह ने शनिवार को प्रेेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से झारखंड प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल रांची पहुंंचे हैं। गोयल के मार्गदर्शन पर कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी को झारखंड में संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन करेगी।
आप पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा ने बताया कि प्रभारी और सह प्रभारी के झारखंड आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आगामी नगर निकाय चुनाव और संगठन के मजबूती के लिए रविवार को बैठक कर विचार विमर्श किया जाएगा। ताकि झारखंड में नए सिरे से संगठन को मजबूती दी जा सके।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
