
लखनऊ, 30 जून (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति तथा अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल की संस्तुति पर सोमवार को लखनऊ जिला कार्यकारिणी की द्वितीय सूची जारी कर दी गई। इससे पूर्व 18 सदस्यों की सूची जारी की जा चुकी है।
जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने जानकारी दी कि जारी सूची में उपाध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों सहित कुल 21 पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई में हर घर सम्पर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान को नवनियुक्त सदस्यों से मजबूती मिलेगी। लखनऊ की ज़िला कार्यकारिणी का यह विस्तार संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक क़दम है। मुझे विश्वास है कि सभी मनोनीत साथी ईमानदारी, पारदर्शिता और संघर्ष के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूती देंगे।
–नवीन कार्यकारिणी
उपाध्यक्ष अनुज पाठक, अनिल जैन गिरीश (तिलकमैन), साहिल अंसारी (इंचार्ज कम्युनिकेशन सेल), मोहित सिंह, सचिव माजिद अली, एड. सूरज वर्मा, राजेन्द्र कुमार सिंह (बबलू मौर्य), नीरज गुप्ता, सैफ़ ख़ान (प्रभारी मलिहाबाद विधानसभा), एस. एल. वर्मा, असलम ख़ान, विनोद कुमार शर्मा, ओंकार शर्मा और विमल कुमार कश्यप, इक़बाल ख़ान, शिव सागर मिश्रा, अंशुमन त्यागी (इंचार्ज-लॉजिस्टिक्स), दीपक चौहान, शेरे हैदर, सुमन सिंह, शरीफ़ुन्निसा को सदस्य बनाया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा
