हिसार, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी ने हिसार व आसपास के अन्य विधानसभा
हलकों में पार्टी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष
डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार काे ये नियुक्तियां करते हुए कहा कि हांसी निवासी अजय शास्त्री को
एक्स सर्विसमेन विंग का जिला हिसार का प्रधान नियुक्त किया है।
सीताराम को हिसार विधानसभा हलके का अध्यक्ष, फौजी सीताराम हिंदवान को नलवा
हलके का अध्यक्ष, जितेन्द्र चहल को नलवा हलके का उपाध्यक्ष, उधम सिंह को नलवा हलके
का सोशल मीडिया का इंचार्ज, वेद प्रकाश महला को नलवा हलके का किसान मोर्चा का अध्यक्ष,
रोहतास खेड़ा को नलवा हलके का एससी विंग का अध्यक्ष, रमेश डूडी को नलवा हलके की युवा
इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी के जिला प्रधान राजेन्द्र सोरखी ने सभी नवनियुक्त
पदाधिकारियों का स्वागत किया है। अपनी नियुक्ति पर इन सभी पार्टी नेताओं ने पार्टी
के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, जिला प्रधान
राजेन्द्र सोरखी, हिसार लोकसभा क्षेत्र के प्रधान रामनाथ धुवारिया सहित वरिष्ठ नेताओं
का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के लिये पूरी जिम्मेवारी से कार्य करने का विश्वास
दिलाया है।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
