CRIME

बलिया में जन्मदिन समारोह से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

जिला अस्पताल में मृत पड़ा युवक

बलिया, 20 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 31 पर नीरूपुर ढाले के पास 26 वर्षीय सुनील यादव नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार शाम करीब सात बजे सरेराह हुई हत्या से हड़कम्प मच गया। जानकारी होते ही मौके पर एसपी ओमवीर सिंह पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर ढाले पर शनिवार की शाम करीब सात बजे कुछ लोगों में विवाद चल रहा था। इसी बीच 26 वर्षीय सुनील यादव पुत्र शिव शंकर उर्फ सिपाही यादव निवासी रेपुरा थाना हल्दी किसी जन्मदिन समारोह से वापस आ रहे थे। दो गुटों के बीच विवाद देखने लगे। तभी अचानक सुनील को गोली लग गई। आसपास के लोगों ने घायल सुनील को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा दिया। वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई है। गोली मारने वालों का अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद एसपी ओमवीर सिंह भी जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। उनके निर्देश पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। गोली कैसे लगी ? किसने मारी और क्यों मारी। इसका पता नहीं चल सका।

उधर, मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजन सदमे में हैं। एसपी ने बताया कि मृतक जन्मदिन समारोह से लौट रहा था। इसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Most Popular

To Top