
भोपाल, 28 जून (Udaipur Kiran) । राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनाें ने जब उसे फंदे से लटकते देखा ताे तुरंत नीचे उतारा और पुलिस काे सूचना दी। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने माामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार काे शव पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया।
अशोका गार्डन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अंकुश पटेल पुत्र हेतराम पटेल (21) गायत्री नगर बस्ती में रहता था और जूही इलेक्ट्रिकल फैक्ट्री में जॉब करता था। उसके पिता हेतराम पटेल भी फैक्ट्री में काम करते हैं। मृतक की मां ने बेटे के शव को शुक्रवार की रात फंदे पर लटका देखा था। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों और परिजनों की मदद से बॉडी को उतरवाया। अंकुश के भाई भागचंद पटेल ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक को शराब पीने की बुरी लत थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
