Haryana

हिसार : जन्मदिन पार्टी में डीजे बजाने से रोका तो पुलिस से भिड़े, एक युवक की मौत

चौकी इंचार्ज सहित तीन घायल, क्षेत्र में पुलिस तैनात, स्थिति पर रखी जा रही

नजर

हिसार, 8 जुलाई (Udaipur Kiran) । शहर के भारत नगर में जन्मदिन कार्यक्रम में हुए विवाद

में एक युवक की मौत हो गई जबकि पुलिस चौकी इंचार्ज व एक अन्य पुलिस कर्मी सहित तीन

अन्य घायल हो गए। गंभीर घायल युवक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मिलगेट क्षेत्र स्थित भारत नगर में जन्मदिन

का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें साेमवार रात 11.30 बजे सड़क पर डीजे बजाने पर कुछ लोगों का पुलिस

से विवाद हो गया। इसी विवाद में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। इसी दौरान

कुछ लोगों ने पुलिस से विवाद करते हुए पथराव शुरू कर दिया, जिसमें चौकी इंचार्ज सहित

दो पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात तेज आवाज में डीजे

बजाने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

इस दौरान कुछ युवकों ने 12 क्वार्टर

चौकी इंचार्ज विनोद पर हमला कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मिलगेट थाने से पुलिस टीम

भी पहुंच गई। युवकों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस जब उनकी ओर बढ़ी तो दो

युवक भागते हुए छत से कूद गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल

ले जाया गया। वहां दिनेश नाम के युवक की मौत हो गई घायल हुए आकाश नामक युवक को अग्रोहा

मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। इस घटना में चौकी इंचार्ज विनोद व पुलिसकर्मी महेंद्र

भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते दो डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ नागरिक अस्पताल

पहुंचे और जानकारी ली।

चौकी इंचार्ज विनोद का आरोप है कि सड़क पर स्पीकर बजा रहे काकू समेत कुछ युवकों

को रोका तो उन्होंने तेजधार हथियार से हमला कर पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। पुलिसकर्मी

किसी तरह बाहर निकले। इसी दौरान दो युवक छत से कूद गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसी

पथराव में वे घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर

निगरानी रखी जा रही है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top