Haryana

हिसार : बरसात में मकान की छत​ गिरी, महिला की मौत

मौके पर पड़ा मकान का मलबा।

हिसार, 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव कोथ कलां में बारिश के कारण दो मंजिला मकान

गिर गया। छत के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। महिला का पति और दो लड़की गंभीर

रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जींद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना

मिलते ही भारी पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कोथ कलां निवासी आशिन अपने परिवार सहित गांव

में एक दो मंजिला मकान में रहता है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार

की रात से ही लगातार बारिश हो रही थी वह अपने परिवार के साथ एक कमरे में नीचे सो रहे

थे कि रात के करीब दो बजे अचानक से मकान की छत गिर गई। पूरा परिवार मलबे के नीचे दब

गया।

छत गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण उठकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने मलबे के नीचे

से सभी को निकाला और इलाज के लिए जींद अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने 33 वर्षीय रहीसा

को मृतक घोषित कर दिया। मृतक रहीशा का पति आशिन, बड़ी बेटी 14 वर्षीय रफ़ीना, छोटी

बेटी 10 वर्षीय नजमा गंभीर रूप से घायल है। सभी का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ओमवीर सिंह व थाना प्रभारी बलवान सिंह भारी पुलिस

बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरा परिवार मेहनत

मजदूरी करके ही रोजी-रोटी चलता था। प्रशासन की तरफ से इनको तुरंत प्रभाव से सहायता

राशि दी जाए और इनका मकान भी बनवाने का काम किया जाए।

गांव के सरपंच महासिंह ने बताया कि बारिश के कारण मकान गिरने व उसमें महिला

की मौत की घटना दुखद है। प्रशासन से मांग है कि इनको तुरंत प्रभाव से सहायता राशि दी

जाए और मकान भी बनवाने का काम किया जाए। बारिश का पानी गांव में भरा हुआ है। कोई और

हादसा ना हो इसलिए पानी को भी निकालने का प्रबंध किया जाए।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top