बिश्वनाथ (असम), 17 अगस्त (Udaipur Kiran) । गहपुर के रंगाजान में रविवार तड़के आए तूफान ने क्षेत्र में तबाही मचाई है। तूफान के कारण एक बड़ा पेड़ एक मकान पर गिया। इससे एक महिला की मौत हो गयी और एक बच्चा घायल हाे गया।
जानकारी के अनुसार तूफान के कारण पेड़ के गिरने के परिणामस्वरूप घर में सोई रही एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि उसका 5 वर्षीय छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत महिला की पहचान सोनिता दैमारी (40) के रूप में की गयी है। वहीं महिला के पास सो रहा बच्चा घालय हो गया है। इस हादसे के चलते पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया है।———————
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
