RAJASTHAN

लैटिन अमेरिकी देशों के दल ने विजय स्तंभ के सामने फहराया तिरंगा, बोले…’भारत माता की जय’

लैटिन अमेरिकी देश के प्रतिनिधि मंडल ने किया चित्तौड़ दुर्ग का भ्रमण।

चित्तौड़गढ़, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । विदेश मंत्रालय की जन कूटनीति के तहत भारत भ्रमण के लिए आए लैटिन अमेरिकी देशों के 24 कंटेंट क्रिएटर्स का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार शाम को चित्तौड़गढ़ पहुंचा। ऐतिहासिक चित्तौड़ दुर्ग का भ्रमण कर स्थापत्य कला की सराहना की। दुर्ग पर कंटेंट के लिए फोटो एवं वीडियोग्राफी की। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत विजय के प्रतीक ऐतिहासिक चित्तौड़ दुर्ग स्थित विजय स्तंभ के सामने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। पूरा प्रतिनिधि मंडल और जिले के आला अधिकारियों ने एक स्वर में भारत माता की जयकारे लगाए।

जानकारी में सामने आया कि विदेश मंत्रालय की जन कूटनीति पहल के तहत लैटिन अमेरिकी देशों के 24 कंटेंट क्रिएटर्स का प्रतिनिधि मंडल भारत भ्रमण के लिए आया हुआ है। इसमें कंटेंट क्रिएटर, इन्फ्लूंसर और मीडिया से जुड़े प्रतिनिधि शामिल है। पूरा दल मंगलवार शाम को ऐतिहासिक चित्तौड़ दुर्ग पहुंचा। यहां इनके भ्रमण की शुरुवात कुम्भा महल से की गई। स्थानीय गाइड की सहायता से दुर्ग के इतिहास की जानकारी ली, जिससे सभी अभिभूत हुए। इस दौरान पर्यटन विभाग से सहायक निदेशक विवेक जोशी भी साथ थे। दुर्ग पहुंचने पर पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक प्रेम शर्मा ने सभी का स्वागत किया।दुर्ग चौकी से एएसआई पवन दहिया भी सुरक्षा की दृष्टि से साथ मौजूद रहे। बाद में सभी विजय स्तंभ पहुंचे। यहां फोटो और वीडियो भी किए। प्रतिनिधि मंडल ने फतह प्रकाश म्यूजियम और कीर्ति स्तम्भ आदि का भी भ्रमण किया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जानकारी के अनुसार प्रतिनिधि मंडल मंगलवार दोपहर में चित्तौड़गढ़ पहुंचा और एक होटल में लंच किया था। बाद में दुर्ग पहुंचे, जहां विजय स्तंभ का भ्रमण हुआ। यहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, प्रशिक्षु आईएएस, चित्तौड़गढ़ तहसीलदार बिपिन चौधरी आदि मौजूद थे। लैटिन अमेरिकी देशों के प्रतिनिधि मंडल को तिरंगा ध्वज दिया। सभी ने भारत माता की जय और वन्देमातरम के जयकारे लगाए।

दुर्ग देख हुवे अभिभूत, बोले… वाव!

जानकारी में सामने आया कि लैटिन अमेरिकी देशों से आया प्रतिनिधि मंडल दुर्ग के ऐतिहासिक भवन को देख अभिभूत हो उठा। इन्हें सबसे पहले दुर्ग पर कुम्भमाहल लाया गया। यहां अंदर प्रवेश करते ही प्रतिनिधि मंडल के अधिकांश सदस्यों के मुंह से एक ही शब्द निकला… वाव!

इन देशों से आया हुआ है प्रतिनिधि मंडल

जानकारी मिली है कि यह प्रतिनिधि मंडल में ब्राज़ील, मैक्सिको, अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, पेरू, पनामा, कोस्टा रिका, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद-टोबैगो और जमैका जैसे देशों से आया है। यह प्रतिनिधि मंडल आगामी 15 अगस्त तक राजस्थान प्रवास पर रहेगा। इस दौरान ये सभी भारत की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और विविधतापूर्ण जीवन शैली से रूबरू होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / अखिल

Most Popular

To Top