Uttar Pradesh

एक राष्ट्र एक चुनाव न केवल संसाधनों की बचत करेगा बल्कि लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में होगा सहायक : प्रकाश पाल

एक राष्ट्र एक चुनाव न केवल संसाधनों की बचत करेगा बल्कि लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में होगा सहायक सिद्ध

कानपुर,01 सितम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के नवीन मार्किट स्थित भारतीय जनता पार्टी उत्तर कार्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन को इससे जोड़ने के उद्देश्य से एक विशाल मैराथन दौड़ आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। यह जानकारी सोमवार को भाजपा उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने दी।

जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि आगामी 13 सितम्बर को होने वाली मैराथन दौड़ की विस्तृत रूपरेखा पर रणनीति तय की गई। उन्होंने कहा कि संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष एवं एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के जिला प्रमुख दीपू पांडे ने किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि इस मैराथन दौड़ में कम से कम 15,000 प्रतिभागी शामिल हों, इसके लिए कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में जुटना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मंडल में आगामी दो दिनों में तैयारी बैठक आयोजित की जाए और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन को भी इस दौड़ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाए।

उन्होंने बताया कि भाजपा का मानना है कि एक राष्ट्र एक चुनाव न केवल संसाधनों की बचत करेगा बल्कि लोकतंत्र को और सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इस विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मैराथन दौड़ एक मजबूत माध्यम बनेगी। इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सांसदों और विधायकों के साथ अलग-अलग समन्वय बैठकें की जाएंगी ताकि कार्यक्रम प्रभावी और सफल हो सके।

इस मौके पर एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के संयोजक राम किशोर साहू, सह-संयोजक वीरेंद्र तिवारी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक सुरेश अवस्थी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Most Popular

To Top