Delhi

सफदरजंग एन्क्लेव में आंधी में सौ फीट का मोबाइल टावर गिरा, आआपा ने साधा निशाना

गिरे मोबाइल टावर का

नई दिल्ली, 15 जून (Udaipur Kiran) । दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में रविवार तड़के चार बजे तेज आंधी से 100 फीट ऊंचा मोबाइल टावर सड़क पर गिर गया। हादसे के समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं रहा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आम आदमी पार्टी (आआपा) के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए घटना को लेकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोबाइल टावर को स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद यहां लगाया गया था।

सोमनाथ भारती ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस, सांसद, विधायक और दिल्ली नगर निगम से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों को यह बोलकर गुमराह किया गया कि हाई-मास्ट स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है, लेकिन इसके बजाय मोबाइल टावर लगाया गया। लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया, स्वास्थ्य जोखिम और संभावित खतरे के बारे में चेतावनी दी। लोगों के विरोध के बावजूद मोबाइल टावर लगाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने शुरू से ही मोबाइल टावर यहां लगाने का विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी। आज मोबाइल टावर गिरने से बिजली की तारों और पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Most Popular

To Top