RAJASTHAN

गुप्त वृन्दावन धाम में आध्यात्मिक सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन

गुप्त वृन्दावन धाम में आध्यात्मिक सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन

जयपुर, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम में रविवार को विभिन्न आध्यात्मिक सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जीवन में आध्यात्मिक मार्ग पर प्रगति करने के लिए मंदिर परिसर में सुबह श्रील प्रभुपाद आश्रय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने विश्व गुरु श्रील प्रभुपाद का आश्रय लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली।

पूरे देश से भक्तो का आश्रय प्रक्रिया में परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया गया। जीवन की एक नई आध्यात्मिक शुरुआत होने से सभी भक्त भक्ति मार्ग में आगे बढ़ने के लिए बहुत ही उत्सुक नजर आए।

17वें हेरिटेज फेस्ट-2025 के भव्य पुरस्कार वितरण समारोह शाम को गुप्त वृंदावन धाम शोभायमान हुआ। जिसमे चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली, हस्तलेखन, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, रंग भराई और श्री राधा-कृष्ण श्रृंगार जैसे 32 सांस्कृतिक व शैक्षिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 500 से अधिक पुरस्कारों देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे जयपुर के प्रतिष्ठित विद्यालयों से 3500 छात्रों ने भाग लिया।

गुप्त वृन्दावन धाम के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास दोनों ही समारोहों में उपस्थित रहे। उन्होंने भक्तों को अध्यात्मिक जीवन में दृढ़ता से आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया और हेरिटेज फेस्ट विजेताओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top