Haryana

जींद के नरवाना में पलटा कांवड़ियों का कैंटर, एक दर्जन घायल

घायल कावड़िये

जींद, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । नरवाना में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों का कैंटर पलट गया। इसमें 22 लोग घायल हो गए। कुछ को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के बिगड़ गांव के 25 के करीब युवा हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए निकले थे। आधी रात के बाद हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे नरवाना के बद्दोवाल गांव के पास कैंटर अनिंयत्रित होकर पलट गया। इसमें सभी लोग घायल हो गए। घायलों को नरवाना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नरवाना सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 14 लोगों को ज्यादा चोटें हैं जबकि बाकी को मामूली चोटें हैं। प्रशासन ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top