Uttar Pradesh

राम किशोर शाहू ने सिखाये भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव फतह के गुरु

फर्रुखाबाद में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के गुर सिखाते कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के  महामंत्री एवं अन्य।

फ़र्रुखाबाद, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री रामकिशोर साहू ने फर्रुखाबाद जनपद में रविवार काे एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 128वें संस्करण कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी मंडल के टाउन हॉल शक्ति केंद्र की बूथ संख्या 217 बूथ अध्यक्ष आदर्श मिश्रा के आवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके उपरांत उन्होंने पार्टी जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता मुख्य रूप से माैजूद रहे।

पार्टी मुख्यालय पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री राम किशोर साहू ने अभियानों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस समय पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को एसआईआर को गंभीरता से लेते हुए उसे अभियान में अपनी सहभागिता करनी है। विपक्ष के द्वारा जनता के बीच वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर को लेकर विभिन्न गलतफहमियां और कन्फ्यूजन उत्पन्न किया जा रहा है। विपक्ष चुनाव आयोग के इस महाव्यापी अभियान को लेकर जनता को भ्रमित कर रहा है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जन जागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक घर-घर पहुंचकर इस अभियान के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का कार्य करें। सभी बूथों पर टीमें बनाकर प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जोड़ने का कार्य करें। संगठन के प्रत्येक मोर्चे महिला मोर्चा युवा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं सभी विभागों सोशल मीडिया आईटी सेल मीडिया के समस्त पदाधिकारी इस अभियान को सफल बनाने का कार्य करें। प्रत्येक मतदाता तक पहुंच कर इस अभियान के बारे में सटीक जानकारी देकर उनको बताएं कि यह अभियान स्वस्थ लोकतंत्र की नींव है। सही मतदाता की पहचान कर उन्हें मतदान का अधिकार दिलाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।

मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि बहुत से बूथों पर कार्यकर्ता मन की बात को नहीं सुनते हैं। इसलिए प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री के द्वारा किए जा रहे हैं इस लोकप्रिय कार्यक्रम को प्रचारित और प्रसारित किया जाए। क्षेत्रीय नेतृत्व की ओर से इन दोनों अभियानों की लगातार समीक्षा की जा रही है।

क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं लागू है। इसलिए एसआईआर

अभियान एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। विपक्ष के द्वारा इस अभियान को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है वह निराधार है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जमीन पर उतरकर इसका जवाब देना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि पूरे जनपद में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को चलाया जा रहा है, जिसकी विधिवत समीक्षा भी की जा रही है। इसके लिए जिले से पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। एसआईआर देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की स्वच्छता को मजबूत करने वाला अभियान है।

इस दौरान आलू विपणन संघ सभापति विमल कटिहार, जिला महामंत्री डीएस राठौर, वरिष्ठ नेता डॉ रजनी सरीन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक अभिषेक त्रिवेदी, किसान मोर्चा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य आदित्य मिश्रा, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, फर्रुखाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल, रजनीश मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, धीरेंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar