Uttar Pradesh

मन की बात में प्रधानमंत्री के विचार देश के पुरुषार्थ को कर रहे जागृत : गणेश केसरवानी

सम्बोधित करते महापौर

प्रयागराज, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा महापौर कैंप कार्यालय कीडगंज में प्रधानमंत्रीजी के मन की बात 128वां संस्करण सुनने के उपरांत महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के द्वारा मन की बात में दिए गए विचार लोगों को देश के लिए कार्य करने के लिए अंतर्मन को प्रेरित करती है।

महापौर ने कहा कि वास्तव में मोदीजी ने भारत के आत्मविश्वास को बढ़ाया है। देश के पुरुषार्थ को जागृत कर रहे हैं और भारत की विविधता का दर्शन से देशवासियों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भगवत गीता का संदेश पहुंचाने का कार्य किया जो जीवन जीने की कला है। देशवासियों को अपने गौरव को न भूलने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 4 वर्षों से काशी तमिल संगमम् यात्रा देश के अंदर विपक्ष के द्वारा फैलाए गए भाषावाद के संघर्ष को खत्म करने की यात्रा है और भारत की एकजुटता का एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना है।

इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि मन की बात भारत की विराट संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है। मन की बात में प्रधानमंत्रीजी ने देश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन करने की बधाई दी और उन्हें प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रयागराज महानगर में कुल 1216 बूथों पर मन की बात का आयोजन किया गया।

संचालन पार्षद मुकेश कसेरा, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, राजेश केसरवानी, नरेंद्र जायसवाल, राजा मेहरोत्रा,टीएन दीक्षित, अनुज कुशवाहा, हिमालय सोनकर, विवेक, चेतना ओझा, दीपेश कुमार मौर्य, मसूरियादीन अंजू शुक्ला, अर्चना वर्मा, सचिन चंद्रा, नरेंद्र जायसवाल, रविंद्र त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र