
राजगढ़, 29 नवंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम बांईहेड़ा जोड़ के नजदीक शनिवार शाम गाय से बाइक टकरा गई, हादसे में बाइक चालक 50 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर चोटें लगी। सूचना पर पहुंचे एम्बूलेंस वाहन की मदद से उसे सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया, जहां से भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम बांईहेड़ा जोड़ के समीप गाय से टकरा कर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक चालक 50 वर्षीय शिवनारायण पुत्र मांगीलाल साहू निवासी गिंदौरहाट थाना सुठालिया को गंभीर चोटें लगी। सूचना पर पहुंचे एम्बूलेंस वाहन की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। बताया गया है बाइक चालक नरसिंहगढ़ से अपने गांव गिन्दौरहाट लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम बांइहेड़ा के समीप गाय से टकरा कर हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक